नालंदा में गैस सिलेंडर के विवाद में झड़प:साइबर कैफे में घुसकर जमकर तोड़फोड़, दहशत फैलाने के लिए 5 राउंड फायरिंग

नालंदा में गैस सिलेंडर के विवाद में झड़प:साइबर कैफे में घुसकर जमकर तोड़फोड़, दहशत फैलाने के लिए 5 राउंड फायरिंग

नालंदा के थरथरी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। 10 बदमाशों ने साइबर कैफे में जमकर तोड़फोड़ की है। दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की है। संचालक ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर को लेकर रंजिश घटना के पीछे का मुख्य कारण कुछ दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी साजिद अख्तर ने बताया कि 4-5 दिन पहले भारत गैस एजेंसी के पास सिलेंडर लेने के दौरान कैफे संचालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को जब बदमाशों ने पीड़ित को दुकान पर देखा, तो वे लाठी-डंडों और हथियारों के साथ वहां धाबा बोल दिया। ‘मार दो इसे’ चिल्ला रहे थे हमलावर पीड़ित दुकानदार हरे राम कुमार ने बताया कि अपने दोस्त रॉकी और रोहित के साथ दुकान पर मौजूद था। 10 लोग अचानक पहुंचे और बिना कुछ पूछे सामान तहस-नहस करना शुरू कर दिया। मुझ पर डंडों से हमला किया। एक लड़के ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘ये भी था’। जिसके बाद चिल्लाने लगे कि इसे गोली मार दो। मैं जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे छिप गया। भागते समय चार-पांच राउंड फायरिंग की है। 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हमलावरों ने दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य कीमती उपकरणों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। संचालक ने बताया कि इस हमले में करीब 50 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मारपीट में कुछ युवकों को हल्की चोटें भी आई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम सूचना मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष साजिद अख्तर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पास में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नालंदा के थरथरी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। 10 बदमाशों ने साइबर कैफे में जमकर तोड़फोड़ की है। दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की है। संचालक ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर को लेकर रंजिश घटना के पीछे का मुख्य कारण कुछ दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी साजिद अख्तर ने बताया कि 4-5 दिन पहले भारत गैस एजेंसी के पास सिलेंडर लेने के दौरान कैफे संचालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को जब बदमाशों ने पीड़ित को दुकान पर देखा, तो वे लाठी-डंडों और हथियारों के साथ वहां धाबा बोल दिया। ‘मार दो इसे’ चिल्ला रहे थे हमलावर पीड़ित दुकानदार हरे राम कुमार ने बताया कि अपने दोस्त रॉकी और रोहित के साथ दुकान पर मौजूद था। 10 लोग अचानक पहुंचे और बिना कुछ पूछे सामान तहस-नहस करना शुरू कर दिया। मुझ पर डंडों से हमला किया। एक लड़के ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘ये भी था’। जिसके बाद चिल्लाने लगे कि इसे गोली मार दो। मैं जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे छिप गया। भागते समय चार-पांच राउंड फायरिंग की है। 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हमलावरों ने दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य कीमती उपकरणों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। संचालक ने बताया कि इस हमले में करीब 50 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मारपीट में कुछ युवकों को हल्की चोटें भी आई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम सूचना मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष साजिद अख्तर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पास में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *