पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों के बीच ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मारपीट की इस घटना से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्री सहम गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी बताए जा रहे हैं, जो परीक्षा देने के लिए नरकटियागंज जा रहे थे। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई। यह कहासुनी देखते ही देखते विवाद और फिर झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थिति बिगड़ती देख अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। इस घटना के कारण ट्रेन के डिब्बे में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। फिलहाल, इस घटना की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। न तो रेलवे प्रशासन और न ही स्थानीय पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है। पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों के बीच ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मारपीट की इस घटना से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्री सहम गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी बताए जा रहे हैं, जो परीक्षा देने के लिए नरकटियागंज जा रहे थे। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई। यह कहासुनी देखते ही देखते विवाद और फिर झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थिति बिगड़ती देख अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। इस घटना के कारण ट्रेन के डिब्बे में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। फिलहाल, इस घटना की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। न तो रेलवे प्रशासन और न ही स्थानीय पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है।


