जमुई शहर में शुक्रवार देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं के बीच झड़प हो गई। यह घटना शहर के कल्याणपुर इलाके से निकले जुलूस में महाराजगंज के पास हुई। कल्याणपुर स्थित विद्यार्थी वृंद समिति के युवा मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, जुलूस शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहा था, तभी महाराजगंज के समीप युवाओं के बीच “कर्तव्य दिखाने” और आगे-पीछे चलने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवक आपस में मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख जुलूस के साथ चल रही जमुई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस ने पहले युवाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती के बाद मौके पर स्थिति नियंत्रण में आई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जमुई पुलिस ने स्वयं ही मां सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन कराया। इसके बाद पूरे इलाके में शांति बहाल हो गई। टाऊन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान युवा आपस में ही उलझ गए थे। उन्होंने बताया मामला फिलहाल शांत है और प्रतिमा का विसर्जन पुलिस की देखरेख में करा दिया गया है। एहतियातन पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जमुई शहर में शुक्रवार देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं के बीच झड़प हो गई। यह घटना शहर के कल्याणपुर इलाके से निकले जुलूस में महाराजगंज के पास हुई। कल्याणपुर स्थित विद्यार्थी वृंद समिति के युवा मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, जुलूस शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहा था, तभी महाराजगंज के समीप युवाओं के बीच “कर्तव्य दिखाने” और आगे-पीछे चलने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवक आपस में मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख जुलूस के साथ चल रही जमुई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस ने पहले युवाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती के बाद मौके पर स्थिति नियंत्रण में आई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जमुई पुलिस ने स्वयं ही मां सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन कराया। इसके बाद पूरे इलाके में शांति बहाल हो गई। टाऊन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान युवा आपस में ही उलझ गए थे। उन्होंने बताया मामला फिलहाल शांत है और प्रतिमा का विसर्जन पुलिस की देखरेख में करा दिया गया है। एहतियातन पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


