मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड की हुसैनपुर पंचायत में मंगलवार देर शाम दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान तेज नारायण यादव के पुत्र राजा यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही उदय यादव, राकेश यादव, जयचंद्र यादव, सचिन यादव, संतोष यादव और शंभू यादव ने मिलकर राजा यादव पर हमला किया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे राजा यादव को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। रहिका थाना प्रभारी आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिस पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड की हुसैनपुर पंचायत में मंगलवार देर शाम दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान तेज नारायण यादव के पुत्र राजा यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही उदय यादव, राकेश यादव, जयचंद्र यादव, सचिन यादव, संतोष यादव और शंभू यादव ने मिलकर राजा यादव पर हमला किया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे राजा यादव को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। रहिका थाना प्रभारी आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिस पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।


