कोलकाला में TMC-BJP समर्थकों में झड़प:भाजपा का जनसभा मंच जला, लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद

कोलकाला में TMC-BJP समर्थकों में झड़प:भाजपा का जनसभा मंच जला, लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद

कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी इलाके साकरबाजार में रविवार शाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विवाद एक स्थानीय क्लब में तेज आवाज में माइक के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव फैल गया। झड़प के दौरान उस अस्थायी मंच में आग लगा दी गई, जहां रविवार दोपहर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता बिप्लब देब ने जनसभा को संबोधित किया था। यह कार्यक्रम BJP की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित किया गया था, जो विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही है। मंच में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। TMC विधायक बोले- क्लब के सदस्यों से हुई बदसलूकी
बेहाला पूरब से TMC विधायक रत्ना चटर्जी ने कहा कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान BJP समर्थकों ने क्लब के सदस्यों से बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की हरकतें की जा रही हैं, उसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस और सख्त रुख अपनाएगी। BJP नेताओं का दावा- जानबूझकर निशाना बनाया गया
स्थानीय BJP नेताओं ने कहा कि साकरबाजार में उस मंच को जानबूझकर आग लगाई गई, जहां से बिप्लब देब ने कुछ घंटे पहले जनसभा को संबोधित किया था। पार्टी ने इसे राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *