NH-25 पर किसान-महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की:आक्रोशित लोग बैठे टोल पर धरने पर; ट्रासमिशन लाइट लाइन मुआवजे की मांग

NH-25 पर किसान-महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की:आक्रोशित लोग बैठे टोल पर धरने पर; ट्रासमिशन लाइट लाइन मुआवजे की मांग

बाड़मेर जिले के बायतु में 765 केवी की डबल ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लेकिन मुआवजें की मांग को लेकर किसान ट्रैक्टर लेकर बाड़मेर की ओर रवाना हुआ। निम्बोणियों की ढाणी टोल प्लांजा पर पुलिस ने रोकने के दौरान किसानों, महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने रोकने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। फिलहाल किसान निम्बाणियों की ढाणी टोल पर ही बैठ गए है। फिलहाल पुलिस किसानों से समझाइश कर रहे है। इधर आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनवीाल ने ट्वीट कर किसानों को पुलिस के जरिए डराने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोकतांत्रित व्यवस्था का अपमान है। उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। दरअसल, बायतु इलाके में लाइट ट्रांसमिशनल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कंपनी की ओर से मुआवजा नहीं देने पर किसान विरोध कर रहे थे। लेकिन मुआवजा नहीं देने पर किसान सोमवार शाम को करीब 5 बजे बायतु से रवाना होकर बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना हुआ। किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली बैठकर आने के दौरान निम्बाणियों की ढाणी के पास पुलिस ने ट्रक खड़वाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसानों और महिलाओं ने रोकने पर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ में धक्का मुक्की हो गई। आक्रोशित किसान वहीं नेशनल हाईवे 25 पर ही धरने पर बैठे गए है। बाड़मेर एसपी यशार्थ शेखर, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया ट्वीट आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- बाड़मेर लोक सभा क्षेत्र के बायतु क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों में 765 KV की डबल सरकारी ट्रांसमिशन लाइन का कार्य किसानों को बिना मुआवजा दिए जबरन किया जा रहा है। जो अनुचित है, किसानों ने मुआवजे को लेकर बातचीत करने का प्रयास किया तो पुलिस के माध्यम से किसानों को डराने का प्रयास किया गया। जो लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है। अभी बायतु क्षेत्र के भोजासर मुख्यालय पर सैंकड़ों किसान धरने पर बैठे है,मेरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग है कि इस मामले में संज्ञान लेकर आंदोलित किसानों के साथ वार्ता करने हेतु प्रशासन को निर्देशित करें। किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। मैंने मामले को लेकर जिला कलक्टर से भी दूरभाष पर वार्ता की है |

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *