बांका जिले के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए।बिना पूर्व सूचना के किए जा रहे उनके लगातार औचक निरीक्षण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना सिंह सहित कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। साफ-सफाई का लिया जायजा सिविल सर्जन ने सबसे पहले अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, विभिन्न वार्ड, दवा भंडारण कक्ष, डिलीवरी रूम तथा संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां भी पाई गईं। इस पर कालाजार सुपरवाइजर, एंबुलेंस कर्मी, आरबीएसके टीम और डाटा एंट्री ऑपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसके अलावा पीएचईडी विभाग के लीकेज पाइप के कारण अस्पताल परिसर में पानी बहने की समस्या पर भी संज्ञान लिया गया।सिविल सर्जन ने इस संबंध में पीएचईडी विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को दिया दिशा निर्देश इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तनात स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उसे जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया। लगातार औचक निरीक्षण से जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग में हर काम पर मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को लग रहा है कब अचानक सीएस निरीक्षण के लिए पहुंच जाए जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी अब अपने समय पर आने लगे हैं। सीएस डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि रजौन सीएचसी में जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यहां लैब टेक्नीशियन की कमी को देखते हुए बाराहाट से एक लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है। बांका जिले के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए।बिना पूर्व सूचना के किए जा रहे उनके लगातार औचक निरीक्षण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना सिंह सहित कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। साफ-सफाई का लिया जायजा सिविल सर्जन ने सबसे पहले अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, विभिन्न वार्ड, दवा भंडारण कक्ष, डिलीवरी रूम तथा संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां भी पाई गईं। इस पर कालाजार सुपरवाइजर, एंबुलेंस कर्मी, आरबीएसके टीम और डाटा एंट्री ऑपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसके अलावा पीएचईडी विभाग के लीकेज पाइप के कारण अस्पताल परिसर में पानी बहने की समस्या पर भी संज्ञान लिया गया।सिविल सर्जन ने इस संबंध में पीएचईडी विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को दिया दिशा निर्देश इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तनात स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उसे जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया। लगातार औचक निरीक्षण से जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग में हर काम पर मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को लग रहा है कब अचानक सीएस निरीक्षण के लिए पहुंच जाए जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी अब अपने समय पर आने लगे हैं। सीएस डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि रजौन सीएचसी में जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यहां लैब टेक्नीशियन की कमी को देखते हुए बाराहाट से एक लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है।


