सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (पियर्सन-जनरल व ऑर्डिनरी) पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। जिले के 15 केंद्रों पर लगभग 6264 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस संबंध में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरिष्ठ उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 2 पालियों में होगा एग्जाम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर अभ्यर्थियों को बैग, मोबाइल फोन, पर्स, किसी भी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थी केवल दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पहचान पत्र की मूल प्रति और सत्यापित प्रति के साथ-साथ एक बॉल प्वाइंट पेन साथ ले जा सकेंगे। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की तलाशी ली जा रही है। जूते पहनकर आने की अनुमति है, लेकिन जांच के दौरान उन्हें उतारकर जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। 1:30 बजे तक सेकंड शिफ्ट वालों को मिलेगी एंट्री प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। शहर के जयप्रकाश नगर बीएमपी 7 स्थित स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल परिसर में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए अभ्यर्थी केंद्र के भीतर प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि, प्रवेश पत्र में सेंटर कोड के मिस्प्रिंट होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (पियर्सन-जनरल व ऑर्डिनरी) पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। जिले के 15 केंद्रों पर लगभग 6264 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस संबंध में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरिष्ठ उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 2 पालियों में होगा एग्जाम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर अभ्यर्थियों को बैग, मोबाइल फोन, पर्स, किसी भी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थी केवल दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पहचान पत्र की मूल प्रति और सत्यापित प्रति के साथ-साथ एक बॉल प्वाइंट पेन साथ ले जा सकेंगे। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की तलाशी ली जा रही है। जूते पहनकर आने की अनुमति है, लेकिन जांच के दौरान उन्हें उतारकर जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। 1:30 बजे तक सेकंड शिफ्ट वालों को मिलेगी एंट्री प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। शहर के जयप्रकाश नगर बीएमपी 7 स्थित स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल परिसर में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए अभ्यर्थी केंद्र के भीतर प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि, प्रवेश पत्र में सेंटर कोड के मिस्प्रिंट होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


