कोहरे की चादर में ढका शहर, रेंगकर चले वाहन:अलीगढ़ में विजिबिलिटी रही कम, 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला

कोहरे की चादर में ढका शहर, रेंगकर चले वाहन:अलीगढ़ में विजिबिलिटी रही कम, 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला

अलीगढ़ में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। शुक्रवार सुबह से ही शहर सफेद चादर में ढक गया और सड़कों पर विजिबिलिटी भी बेहद कम है। इसके कारण वाहन को रफ्तार कम हो गई है। उधर, स्कूलों के समय में बदलवा होने पर शिक्षक संगठनों ने आभार जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अलगे 3 दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। घंटों देरी से पहुंच रही हैं ट्रेनें कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा है। अलीगढ़ जंक्शन पर आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं, जिससे यात्री प्लेटफॉर्म पर ठिठुरने को मजबूर हैं। वैशाली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस 5 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3 से 4 घंटे, अम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे और स्वर्ण शताब्दी भी करीब आधा घंटे लेट हो गई। उधर, कोहरे के चलते कानपुर सेंट्रल शताब्दी, सिक्किम महानंदा और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें निरस्त रही हैं। वंदे भारत के संचालन पर भी असर पड़ा है। शिक्षक संघ ने जताया आभार प्राथमिक और जूनियर शिक्षक संघ ने कुछ दिनों पहले ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन से स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार को कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदलकर अब सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन से समय परिवर्तन की मांग की थी। आगे भी रहेगा कोहरे का असर मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों कोहरे का असर रहेगा। दिन में धूप कम ही रहेगी। गलन बढ़ने की भी संभावना है। शुक्रवार सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 8 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *