मतदान की शपथ और खरीदारी का उत्साह: भीलवाड़ा टेक्सटाइल मेले में उमड़े शहरवासी

मतदान की शपथ और खरीदारी का उत्साह: भीलवाड़ा टेक्सटाइल मेले में उमड़े शहरवासी

शहर के ग्रामीण हाट में आयोजित भीलवाड़ा टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट मेला 2026 अपने अंतिम चरण में पूरे परवान पर है। रविवार को मेले में जहां एक ओर टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की भारी खरीदारी हुई, वहीं दूसरी ओर मतदाता दिवस के अवसर पर मेले में उपस्थित जनसमूह ने देश के सजग नागरिक होने का धर्म निभाने की शपथ ली।

मतदान की शपथ और क्विज का रोमांच

रविवार को मेले का मुख्य आकर्षण क्विज रही। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और मेला समिति की ओर से मतदान की शपथ दिलाई गई। मेले का समापान सोमवार को होगा। समापान समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल हिस्सा लेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *