छत्तीसगढ़ के धमतरी में CISF जवान चोवा राम ध्रुव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे जशपुर में पदस्थ थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 17 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर धमतरी पहुंचा। चोवा राम (47 साल) धमतरी के गोकुलपुर वार्ड के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम उनके घर पहुंचा। इसके बाद उन्हें शांति घाट ले जाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। तिरंगे में लिपटे जवान को दिया गार्ड ऑफ ऑनर जानकारी के अनुसार, चोवा राम ध्रुव (47 साल) पूर्व पार्षद भैया लाल ध्रुव के पुत्र थे। वे CISF जशपुर में पदस्थ थे। वे रायपुर स्थित अपने घर आए हुए थे। 16 दिसंबर को तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात में उनका निधन हो गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को शासकीय वाहन से उनका पार्थिव शरीर धमतरी लाया गया। घर पर अंतिम दर्शन के बाद उन्हें शांति घाट ले जाया गया, जहां तिरंगे में लिपटे जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान CISF के कमांडर और अन्य अधिकारी, समाजजन तथा बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे। वार्ड में शोक का माहौल है।


