आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सीवान जिला प्रशासन की ओर से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषांग की ओर से एक अनोखा आयोजन किया गया। लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता की भागीदारी जिसमें सीवान के 8 विधानसभा क्षेत्रों का सांकेतिक मैप रंगोली के माध्यम से तैयार किया गया। देर शाम इस रंगोली पर दीप प्रज्वलित कर “लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता की भागीदारी” का संदेश दिया गया। स्वीप कोषांग की अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुलता ने बताया कि, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्थानीय महिलाओं हुईं शामिल उसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्थानीय महिलाओं, स्वच्छता कर्मियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को मतदान के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती है। सुनीता शुक्ला, सहायक योजना प्रबन्धक DRCC ने बताया कि सबसे पहले मैदान में रंगोली के जरिए सीवान जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों का सुंदर मैप बनाया गया। इसके बाद स्वच्छता कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर “मतदान अवश्य करें” का संदेश दिया। शाम होते-होते उसी मैप पर दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने ली सेल्फी दीपों से सजा गांधी मैदान का नजारा देखते ही बन रहा था। चारों ओर लोग इस अनोखे दृश्य को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद करते नजर आए। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने सेल्फी लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सहभागिता जताई। जिला प्रशासन का यह प्रयास लोगों के बीच उत्सुकता और जागरूकता का विषय बना हुआ है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसे आयोजन न केवल मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाएंगे बल्कि मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गांधी मैदान में सजे दीपों की रोशनी ने सिवान को यह संदेश दिया कि “लोकतंत्र की असली शक्ति मतदाता हैं, और हर एक वोट बदलाव की किरण है।” आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सीवान जिला प्रशासन की ओर से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषांग की ओर से एक अनोखा आयोजन किया गया। लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता की भागीदारी जिसमें सीवान के 8 विधानसभा क्षेत्रों का सांकेतिक मैप रंगोली के माध्यम से तैयार किया गया। देर शाम इस रंगोली पर दीप प्रज्वलित कर “लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता की भागीदारी” का संदेश दिया गया। स्वीप कोषांग की अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुलता ने बताया कि, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्थानीय महिलाओं हुईं शामिल उसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्थानीय महिलाओं, स्वच्छता कर्मियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को मतदान के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती है। सुनीता शुक्ला, सहायक योजना प्रबन्धक DRCC ने बताया कि सबसे पहले मैदान में रंगोली के जरिए सीवान जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों का सुंदर मैप बनाया गया। इसके बाद स्वच्छता कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर “मतदान अवश्य करें” का संदेश दिया। शाम होते-होते उसी मैप पर दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने ली सेल्फी दीपों से सजा गांधी मैदान का नजारा देखते ही बन रहा था। चारों ओर लोग इस अनोखे दृश्य को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद करते नजर आए। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने सेल्फी लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सहभागिता जताई। जिला प्रशासन का यह प्रयास लोगों के बीच उत्सुकता और जागरूकता का विषय बना हुआ है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसे आयोजन न केवल मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाएंगे बल्कि मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गांधी मैदान में सजे दीपों की रोशनी ने सिवान को यह संदेश दिया कि “लोकतंत्र की असली शक्ति मतदाता हैं, और हर एक वोट बदलाव की किरण है।”


