Churu : बैंक से रुपए निकलवाने आए व्यक्ति से ढाई लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार

Churu : बैंक से रुपए निकलवाने आए व्यक्ति से ढाई लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर हुए फरार

चूरू. शहर में दीनदहाड़े बाइक से पैसों से भरा थैला पार होने का मामला सामने आया है जहां शहर की दादाबाड़ी के पास स्थित बैंक के पास हुई इस वारदात में बाइक सवार और एक अन्य आरोपी थैले सहित ढाई लाख रुपए ले फरार हो गए। वारदात की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटा आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित थालोड़ी गांव निवासी शीशपाल ने बताया वह दादाबाड़ी के पास स्थित बैंक पैसे निकलवाने आए थे।

बैंक से पैसे लेकर जैसे ही वह बाइक के पास आए तो बाइक के टॉयर की हवा निकली हुई थी और बाइक का पलक निकला हुआ था। पीड़ित शिशपाल अपने साथ होने वाली अनहोनी क़ो नहीं समझ पाया और बाइक में हवा डलवाने दादाबाड़ी के पास स्थित साइकिल की दुकान पर बाइक के टायर में जैसे ही हवा भरवाने लगे तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने पलक झपकते ही बाइक से पैसों से भरा थैला उड़ा लिया और बाइक सवार अपने सहयोगी आरोपी के साथ मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *