जहरीली शराब कांड में चौकीदार की भूमिका संदिग्ध:शराब उपलब्ध कराने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

जहरीली शराब कांड में चौकीदार की भूमिका संदिग्ध:शराब उपलब्ध कराने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक शराब तस्कर ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तस्कर के अनुसार, क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार चौकीदारों के संरक्षण में फल-फूल रहा था, जिससे पूरे नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने शंकर सरैया के चौकीदार भरत यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब इस मामले में एक और चौकीदार का नाम सामने आया है। पुलिस ने तस्कर को पकड़ा ताजा खुलासे के अनुसार, शंकर सरैया निवासी अलियास अंसारी की मौत के बाद जब पुलिस ने उसे शराब उपलब्ध कराने वाले तस्कर को पकड़ा, तो उसने बताया कि वह शराब रघुनाथपुर क्षेत्र के एक चौकीदार के भाई से खरीदकर लाया था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चौकीदार ही इस अवैध शराब तस्करी के मुख्य संरक्षक हैं। वहीं, स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक शराब तस्कर ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तस्कर के अनुसार, क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार चौकीदारों के संरक्षण में फल-फूल रहा था, जिससे पूरे नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने शंकर सरैया के चौकीदार भरत यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब इस मामले में एक और चौकीदार का नाम सामने आया है। पुलिस ने तस्कर को पकड़ा ताजा खुलासे के अनुसार, शंकर सरैया निवासी अलियास अंसारी की मौत के बाद जब पुलिस ने उसे शराब उपलब्ध कराने वाले तस्कर को पकड़ा, तो उसने बताया कि वह शराब रघुनाथपुर क्षेत्र के एक चौकीदार के भाई से खरीदकर लाया था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चौकीदार ही इस अवैध शराब तस्करी के मुख्य संरक्षक हैं। वहीं, स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *