चौकीदार ने गांजा जब्त किया, तस्करों ने बाइक छीनी:कोडरमा में गांजा तस्कर आंखों में मिर्च पाउडर डाल बाइक छीनकर फरार हुए

चौकीदार ने गांजा जब्त किया, तस्करों ने बाइक छीनी:कोडरमा में गांजा तस्कर आंखों में मिर्च पाउडर डाल बाइक छीनकर फरार हुए

कोडरमा जिले के डोमचांच अंचल कार्यालय में कार्यरत एक चौकीदार से गांजा तस्करों ने उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। यह घटना रविवार रात उस समय हुई, जब चौकीदार मनोज सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तस्करों ने चौकीदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चौकीदार मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार शाम विशेष सूत्रों से सूचना मिली थी कि गिरिडीह से कुछ युवक गांजा तस्करी के लिए नवलशाही की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर मनोज सिंह ने उनका पता लगाया और कानीकेंद जंगल, नवलशाही थाना क्षेत्र में उन्हें रोका। अपने बैग को फेंक दिया और फरार हो गए चौकीदार को देखते ही दोनों युवक स्कूटी से भागने लगे। नवलशाही थाना से कुछ दूरी पर स्थित एक यात्री शेड के पास उन्होंने अपने बैग को फेंक दिया और फरार हो गए। मनोज सिंह ने जब बैग खोला तो उसमें गांजा के दो बड़े पैकेट मिले। चौकीदार मनोज सिंह की डोमचांच में ड्यूटी होने के कारण वे जब्त किए गए गांजे को कहीं सुरक्षित रखकर अपनी ड्यूटी पर चले गए। उनका घर नवलशाही थाना क्षेत्र के पसियाडीह गांव में है। रविवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद रात करीब 8 बजे जब मनोज सिंह अपनी बाइक से अपने गांव पसियाडीह लौट रहे थे, तभी उनके गांव के रास्ते में एक छोटी पुलिया के पास पहले से घात लगाए वही दोनों युवक खड़े थे। जैसे ही चौकीदार वहां पहुंचे, दोनों युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने मनोज सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उनकी मोटरसाइकिल छीनकर वहां से फरार हो गए। कोडरमा जिले के डोमचांच अंचल कार्यालय में कार्यरत एक चौकीदार से गांजा तस्करों ने उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। यह घटना रविवार रात उस समय हुई, जब चौकीदार मनोज सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तस्करों ने चौकीदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चौकीदार मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार शाम विशेष सूत्रों से सूचना मिली थी कि गिरिडीह से कुछ युवक गांजा तस्करी के लिए नवलशाही की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर मनोज सिंह ने उनका पता लगाया और कानीकेंद जंगल, नवलशाही थाना क्षेत्र में उन्हें रोका। अपने बैग को फेंक दिया और फरार हो गए चौकीदार को देखते ही दोनों युवक स्कूटी से भागने लगे। नवलशाही थाना से कुछ दूरी पर स्थित एक यात्री शेड के पास उन्होंने अपने बैग को फेंक दिया और फरार हो गए। मनोज सिंह ने जब बैग खोला तो उसमें गांजा के दो बड़े पैकेट मिले। चौकीदार मनोज सिंह की डोमचांच में ड्यूटी होने के कारण वे जब्त किए गए गांजे को कहीं सुरक्षित रखकर अपनी ड्यूटी पर चले गए। उनका घर नवलशाही थाना क्षेत्र के पसियाडीह गांव में है। रविवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद रात करीब 8 बजे जब मनोज सिंह अपनी बाइक से अपने गांव पसियाडीह लौट रहे थे, तभी उनके गांव के रास्ते में एक छोटी पुलिया के पास पहले से घात लगाए वही दोनों युवक खड़े थे। जैसे ही चौकीदार वहां पहुंचे, दोनों युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने मनोज सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उनकी मोटरसाइकिल छीनकर वहां से फरार हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *