अनुकंपा नियुक्ति में देरी से चौकीदार परिवार परेशान: जिला अध्यक्ष

लोहरदगा|झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला लोहरदगा के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदारों की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने का प्रावधान है, लेकिन लोहरदगा जिले में ऐसे दर्जनों मामले लंबित पड़े हैं। समसुल अंसारी ने कहा कि जिले में कई ऐसे चौकीदार परिवार हैं, जिनके पिता, पति, या भाई सेवा काल,ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गया है लेकिन उनके आश्रित वर्षों से नौकरी के इंतजार में भटक रहे हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की संवेदनहीनता बताया। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने उपायुक्त लोहरदगा से मांग की है कि जिन चौकीदारों की सेवा काल के दौरान मृत्यु हुई है, उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर अविलंब बहाल किया जाए। इसके साथ ही जिन चौकीदारों का अब तक सेवा सत्यापन एवं सेवा संतुष्टि नहीं हो पाई है, उनका शीघ्र सत्यापन कर एसीपी एवं एमएसपी का लाभ प्रदान किया जाए। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी मांग की गई कि चौकीदारों को वर्दी, कंबल सहित अन्य सामग्री का बकाया भुगतान किया जाए तथा समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। लोहरदगा|झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला लोहरदगा के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदारों की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने का प्रावधान है, लेकिन लोहरदगा जिले में ऐसे दर्जनों मामले लंबित पड़े हैं। समसुल अंसारी ने कहा कि जिले में कई ऐसे चौकीदार परिवार हैं, जिनके पिता, पति, या भाई सेवा काल,ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गया है लेकिन उनके आश्रित वर्षों से नौकरी के इंतजार में भटक रहे हैं। उन्होंने इसे प्रशासन की संवेदनहीनता बताया। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने उपायुक्त लोहरदगा से मांग की है कि जिन चौकीदारों की सेवा काल के दौरान मृत्यु हुई है, उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर अविलंब बहाल किया जाए। इसके साथ ही जिन चौकीदारों का अब तक सेवा सत्यापन एवं सेवा संतुष्टि नहीं हो पाई है, उनका शीघ्र सत्यापन कर एसीपी एवं एमएसपी का लाभ प्रदान किया जाए। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी मांग की गई कि चौकीदारों को वर्दी, कंबल सहित अन्य सामग्री का बकाया भुगतान किया जाए तथा समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *