बालोतरा जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने ऑपरेशन विषदमन के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिफ्तार किया है। आरोपी चितौड़गढ़ के मादक-पदार्थ तस्करी के मामले में 5 सालों से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने चितौड़गढ़ पुलिस को सूचना दे दी गई है। एसपी रमेश आईपीएस ने बताया- मादक-पदार्थ तस्करी के मामलों में वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान ऑपरेशन विषदमन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह, डीएसपी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन में धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान टीम को 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी मुकेश कुमार पुत्र राजूराम निवासी गडरा नेडी नाडी थाना धोरीमन्ना को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। चितौड़गढ़ में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ 10 नवंबर 2020 को चितौड़गढ़ जिले के सादड़ी थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सादड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई है। आरोपी के खिलाफ आरजीटी और धोरीमन्ना थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है।


