रीवा के चिरहुलानाथ मंदिर का होगा विस्तार:अन्न क्षेत्र, कॉरिडोर और प्रवचन हॉल का निर्माण कार्य शुरू

रीवा के चिरहुलानाथ मंदिर का होगा विस्तार:अन्न क्षेत्र, कॉरिडोर और प्रवचन हॉल का निर्माण कार्य शुरू

रीवा शहर के प्रसिद्ध चिरहुलानाथ मंदिर परिसर का अब बड़े धार्मिक स्थलों की तर्ज पर विस्तार किया जा रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां अलग से अन्न क्षेत्र, कॉरिडोर, प्रवचन हाल और अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। सभी कार्य पूरे होने के बाद मंदिर परिसर और अधिक भव्य व आकर्षक नजर आएगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। 1.10 करोड़ से बनेगा प्रवचन हाल अधिकारियों ने बताया कि मुख्य मंदिर के पास करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से प्रवचन हाल और पुजारियों के आवास का निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को अगले छह माह में काम पूरा करने के निर्देश दिए। 58 मीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा मुख्य सड़क से मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए 58 मीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। यह कॉरिडोर चिरहुला तालाब के पास रिटर्निंग वॉल बनाकर तैयार किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर में हरियाली और आकर्षक सजावट की व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुंदर और सुविधाजनक मार्ग मिल सके। अलग बनेगा अन्न क्षेत्र मंदिर परिसर में बनी नई दुकानों के ऊपर लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से दो बड़े हाल बनाए जा रहे हैं। इनका उपयोग अन्न क्षेत्र के रूप में किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि अलग अन्न क्षेत्र बनने से मंदिर परिसर की स्वच्छता बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। पार्किंग और सड़क भी होगी चौड़ी कलेक्टर ने कहा कि पहले से बनी सड़क से अतिक्रमण हटाकर उसे चौड़ा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए एक और सुगम मार्ग मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *