एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, दूसरे देशों की चीजों को अपना बताकर पेश किया जाना गंभीर और चिंता का विषय है। इससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित होती है’। ‘देश में इस समय एआई समिट चल रहा है और उसके समापन के बाद सरकार इस मामले की पूरी समीक्षा करेगी। समिट खत्म होने के बाद तथ्यों के आधार पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह सरकार तय करेगी’। देश की छवि पर पड़ सकता है असर चिराग पासवान ने कहा कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में यदि किसी संस्थान द्वारा विदेशी तकनीक या सामग्री को अपना बताकर प्रस्तुत किया जाता है, तो यह न केवल भ्रामक है बल्कि इससे देश की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जहानाबाद की छात्रा की मौत पर भी बोले जहानाबाद की रहने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में परिवार को कथित धमकी मिलने के मुद्दा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिवार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवार को हर संभव सुरक्षा मिले और इस तरह की कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना दोबारा न हो। एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, दूसरे देशों की चीजों को अपना बताकर पेश किया जाना गंभीर और चिंता का विषय है। इससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित होती है’। ‘देश में इस समय एआई समिट चल रहा है और उसके समापन के बाद सरकार इस मामले की पूरी समीक्षा करेगी। समिट खत्म होने के बाद तथ्यों के आधार पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह सरकार तय करेगी’। देश की छवि पर पड़ सकता है असर चिराग पासवान ने कहा कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में यदि किसी संस्थान द्वारा विदेशी तकनीक या सामग्री को अपना बताकर प्रस्तुत किया जाता है, तो यह न केवल भ्रामक है बल्कि इससे देश की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जहानाबाद की छात्रा की मौत पर भी बोले जहानाबाद की रहने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में परिवार को कथित धमकी मिलने के मुद्दा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिवार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवार को हर संभव सुरक्षा मिले और इस तरह की कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना दोबारा न हो।


