चिराग पासवान ने घायलों से DMCH में की मुलाकात:कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मुट्ठीभर लोग जातीय विभाजन की भावना को बढ़ावा देना चाहते

चिराग पासवान ने घायलों से DMCH में की मुलाकात:कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मुट्ठीभर लोग जातीय विभाजन की भावना को बढ़ावा देना चाहते

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद जातीय तनाव में बदल गया। मामले में ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर पासवान समाज के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। इस संबंध में 70 नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। मारपीट की इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति में सुधार है और एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान स्वयं डीएमसीएच पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मिले। उनके साथ समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद रहीं। चिराग पासवान ने परिजनों को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अस्पताल में भर्ती 13 साल की घायल बच्ची कोमल कुमारी चिराग पासवान को देखकर भावुक हो गई और रोने लगी। उसने न्याय की मांग की। इस पर चिराग पासवान ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि “आपका यह बड़ा भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है। आपको न्याय जरूर मिलेगा। अब आप हिम्मत रखिए, घर जाइए, सारी व्यवस्था कर दी जाएगी।” 6 लाख 54 हजार रुपये का मिला मुआवजा इससे पहले राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान और बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी डीएमसीएच पहुंचकर परिजनों से मिल चुके हैं। कल्याण विभाग के अधिकारियों ने घायलों के परिजनों को 6 लाख 54 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती गांव मे की गई है। चिराग पासवान ने कहा है कि “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।” हिंसा की घटना के बाद आज पहुंचे चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरीके से कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पासवान समाज के कुछ घरों को चिन्हित कर हमला किया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने बताया कि किसी का सिर फूटा, किसी का हाथ और किसी की टांग टूटी। एक 13 साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता पूर्ण पिटाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि कुछ मुट्ठीभर लोग समाज में तनाव और जातीय विभाजन की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि कुछ लोग गांव की एक घटना को बड़ा रूप देकर यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि जातियों के बीच निरंतर संघर्ष चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुट्ठीभर तत्वों की हरकत है, जो धर्म, जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव फैलाने की कोशिश करते हैं। संविधान हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि “हमारे देश का संविधान हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है। किसी भी आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि घटना के दिन से ही वे और उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी मौके पर पहुंचे थे और अब वे स्वयं हालात का जायजा लेने आए हैं। चिराग पासवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी स्तर पर गलती से भी प्रशासनिक लापरवाही या संरक्षण की बात सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। “कानून सबके लिए बराबर है। चाहे कितना भी रसूखदार व्यक्ति क्यों न हो, दोषियों को चुन-चुनकर सख्त सजा दिलाई जाएगी।” उन्होंने बताया कि वे गृह मंत्री के संपर्क में हैं और घटना की जानकारी दे चुके हैं। साथ ही अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे थे। पटना लौटने के बाद वे फिर से सम्राट चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश होगी चिराग पासवान ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी- चाहे वह अनुसूचित जाति आयोग के माध्यम से हो, सरकार के जरिए या उनकी पार्टी की ओर से हो। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि पीड़ित परिवारों के मन से डर को खत्म हो। स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी और पार्टी कार्यकर्ता लगातार उनके साथ हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो और गांव में शांति और सामाजिक एकता बनी रहे। अंत में चिराग पासवान ने दोहराया कि “जो दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और जो निर्दोष हैं, उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।” दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद जातीय तनाव में बदल गया। मामले में ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर पासवान समाज के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। इस संबंध में 70 नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। मारपीट की इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति में सुधार है और एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान स्वयं डीएमसीएच पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मिले। उनके साथ समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद रहीं। चिराग पासवान ने परिजनों को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अस्पताल में भर्ती 13 साल की घायल बच्ची कोमल कुमारी चिराग पासवान को देखकर भावुक हो गई और रोने लगी। उसने न्याय की मांग की। इस पर चिराग पासवान ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि “आपका यह बड़ा भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है। आपको न्याय जरूर मिलेगा। अब आप हिम्मत रखिए, घर जाइए, सारी व्यवस्था कर दी जाएगी।” 6 लाख 54 हजार रुपये का मिला मुआवजा इससे पहले राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान और बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी डीएमसीएच पहुंचकर परिजनों से मिल चुके हैं। कल्याण विभाग के अधिकारियों ने घायलों के परिजनों को 6 लाख 54 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती गांव मे की गई है। चिराग पासवान ने कहा है कि “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।” हिंसा की घटना के बाद आज पहुंचे चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरीके से कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पासवान समाज के कुछ घरों को चिन्हित कर हमला किया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने बताया कि किसी का सिर फूटा, किसी का हाथ और किसी की टांग टूटी। एक 13 साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता पूर्ण पिटाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि कुछ मुट्ठीभर लोग समाज में तनाव और जातीय विभाजन की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि कुछ लोग गांव की एक घटना को बड़ा रूप देकर यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि जातियों के बीच निरंतर संघर्ष चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुट्ठीभर तत्वों की हरकत है, जो धर्म, जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव फैलाने की कोशिश करते हैं। संविधान हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि “हमारे देश का संविधान हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है। किसी भी आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि घटना के दिन से ही वे और उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी मौके पर पहुंचे थे और अब वे स्वयं हालात का जायजा लेने आए हैं। चिराग पासवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी स्तर पर गलती से भी प्रशासनिक लापरवाही या संरक्षण की बात सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। “कानून सबके लिए बराबर है। चाहे कितना भी रसूखदार व्यक्ति क्यों न हो, दोषियों को चुन-चुनकर सख्त सजा दिलाई जाएगी।” उन्होंने बताया कि वे गृह मंत्री के संपर्क में हैं और घटना की जानकारी दे चुके हैं। साथ ही अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे थे। पटना लौटने के बाद वे फिर से सम्राट चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश होगी चिराग पासवान ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी- चाहे वह अनुसूचित जाति आयोग के माध्यम से हो, सरकार के जरिए या उनकी पार्टी की ओर से हो। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि पीड़ित परिवारों के मन से डर को खत्म हो। स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी और पार्टी कार्यकर्ता लगातार उनके साथ हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो और गांव में शांति और सामाजिक एकता बनी रहे। अंत में चिराग पासवान ने दोहराया कि “जो दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और जो निर्दोष हैं, उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *