लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) के 12 नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। पार्टी ने कहा है कि इन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता और मीडिया तक प्रभावी तौर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। लिस्ट में नए लोगों को दी जाएगी जगह लिस्ट में चिराग के जीजा और सांसद अरुण भारती, साथ ही दो अन्य सांसद शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा को भी जगह मिली है। साथ ही पुराने नेताओं को भी पुनः अवसर दिया गया है, जैसे कि राजू तिवारी और धीरेंद्र सिन्हा। तीन सांसदों को बनाया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण भारती जमुई लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में सांसद है। साथ ही चिराग पासवान के बहनोई भी हैं और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में गिने जाते हैं। अरुण भारती अक्सर कई मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बातों को भी रखने के लिए जाने जाते हैं। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, शांभवी चौधरी समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। युवा नेता और पार्टी की ओर से सार्वजनिक मंचों पर बोलने वाली प्रमुख चेहरा में से एक है। अब चिराग पासवान ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में शामिल किया है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश वर्मा को भी चिराग पासवान ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नई सूची में शामिल किया है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी राजू तिवारी पार्टी के पुराने साथी और बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। यह पहले से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत है। धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’ पार्टी के अनुभवी कार्यकर्ता और चिराग के पुराने साथी है। जिन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से अजय पांडेय, मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, रितेश कुमार शर्मा, और आलोक रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) के 12 नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। पार्टी ने कहा है कि इन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता और मीडिया तक प्रभावी तौर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। लिस्ट में नए लोगों को दी जाएगी जगह लिस्ट में चिराग के जीजा और सांसद अरुण भारती, साथ ही दो अन्य सांसद शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा को भी जगह मिली है। साथ ही पुराने नेताओं को भी पुनः अवसर दिया गया है, जैसे कि राजू तिवारी और धीरेंद्र सिन्हा। तीन सांसदों को बनाया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण भारती जमुई लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में सांसद है। साथ ही चिराग पासवान के बहनोई भी हैं और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में गिने जाते हैं। अरुण भारती अक्सर कई मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बातों को भी रखने के लिए जाने जाते हैं। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, शांभवी चौधरी समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। युवा नेता और पार्टी की ओर से सार्वजनिक मंचों पर बोलने वाली प्रमुख चेहरा में से एक है। अब चिराग पासवान ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में शामिल किया है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश वर्मा को भी चिराग पासवान ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नई सूची में शामिल किया है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी राजू तिवारी पार्टी के पुराने साथी और बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। यह पहले से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत है। धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’ पार्टी के अनुभवी कार्यकर्ता और चिराग के पुराने साथी है। जिन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से अजय पांडेय, मुरारी गौतम, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, रितेश कुमार शर्मा, और आलोक रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।


