इंदौर में चाइनीज मांझा बना जानलेवा, दो लोगों के गले कटे, एक की दर्दनाक मौत

इंदौर में चाइनीज मांझा बना जानलेवा, दो लोगों के गले कटे, एक की दर्दनाक मौत

MP News: मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझा प्रतिदिन जानलेवा बनता जा रहा है। इंदौर में रविवार को दो लोगों के गले कट गए। जिसमें एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे की सर्जरी की गई है। प्रशासन के द्वारा चाइनीज मांझे पर बैन लगाया गया है। इसके बावजूद भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

दरअसल, रघुवीर धाकड़ की रघुवीर टाइल्स कंपनी है। जिसके जरिए वह ठेकेदारी का काम करता था। रविवार को छुट्टी होने पर वह साइट पर काम देखने गया था। घर लौटते समय वह शकुंतला अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचित किया। अस्पताल में इलाज के दौरान रघुवीर धाकड़ की मौत हो गई।

नीट के छात्र का गला कटा

सपना-संगीता रोड पर शाम पांच बजे करीब नीट की तैयार कर रहा नरेंद्र जामोद बाइक से अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया। जिसके चलते उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *