चीन की चालबाजी जारी, ताइवान के पास दिखे 4 चाइनीज़ फाइटर जेट्स और 7 जहाज

चीन की चालबाजी जारी, ताइवान के पास दिखे 4 चाइनीज़ फाइटर जेट्स और 7 जहाज

ताइवान (Taiwan) के खिलाफ चीन (China) के मंसूबे दुनिया से छिपे नहीं हैं। चीन की तरफ से साफ कर दिया जा चुका है कि ताइवान उसका हिस्सा है और वो इसे लेकर रहेगा। हालांकि ताइवान का भी पक्ष स्पष्ट है कि वो अपनी आज़ादी की रक्षा करेगा। दोनों देशों में तनाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में चीन की चालबाजी जारी है। चीन लगातार ताइवान के आसपास अपनी गतिविधियाँ बढ़ा रहा है।

ताइवान के पास फिर दिखे चीन के 4 फाइटर जेट्स और 7 कहाज

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनके क्षेत्र के आसपास आज, रविवार, 25 जनवरी को चीन के 4 फाइटर जेट्स और 7 जहाज देखे गए। ऐसा करते हुए चीन ने एक बार फिर ताइवान के एयरस्पेस और सीस्पेस का उल्लंघन किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पूरी स्थिति पर उनकी नज़र है।

क्या छिड़ेगा एक और युद्ध?

1949 में चीन और ताइवान के एक-दूसरे से अलग होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हो गया था। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। गौरतलब है कि इस मामले में अमेरिका (United States Of America) भी ताइवान के साथ है और चीन को यह बिल्कुल पसंद नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन गुप्त तरीके से ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में एक और युद्ध छिड़ने की आशंका है, जिससे वैश्विक शांति पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *