चीन की चालाकी जारी, ताइवान के पास दिखे 5 चाइनीज़ जहाज

चीन की चालाकी जारी, ताइवान के पास दिखे 5 चाइनीज़ जहाज

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच चल रहा तनाव किसी से छिपा नहीं है। इस मामले में ताइवान के प्रति चीन के मंसूबे भी जगजाहिर हैं। इसी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीन लगातार ताइवान के आसपास अपनी गतिविधियाँ बढ़ा रहा है, जिससे ताइवान भी अलर्ट मोड पर है। चीन की चालाकी जारी है और अब एक बार फिर चीन ने कुछ ऐसा किया है जिससे ताइवान की टेंशन बढ़ गई है।

ताइवान के पास दिखे चीन के 5 जहाज

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनके क्षेत्र के आसपास आज, बुधवार, 18 जनवरी को चीन के 5 जहाज देखे गए। इस दौरान ताइवान के एयरस्पेस के पास एक पीआरसी बैलून भी देखा गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूरी स्थिति पर उनकी नज़र है।

क्या जल्द छिड़ सकता है युद्ध?

चीन की तरफ से लगातार ताइवान के एयरस्पेस और सीस्पेस का उल्लंघन किया जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन गुप्त तरीके से ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में जल्द ही एक और युद्ध छिड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि चीन की तरफ से कभी भी इस मामले पर मुहर नहीं लगाई गई।

क्या है चीन-ताइवान विवाद की वजह?

चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। कई अन्य देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन कई मौकों पर साफ कर चुका है कि ताइवान का चीन में विलय होकर रहेगा। इसी वजह से दोनों देशों में विवाद चल रहा है और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *