पूर्णिया | कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के ग्राम मिरका टोल व नगर निगम क्षेत्र के दमका ग्राम में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। पहला कार्यक्रम डगरुआ प्रखंड के मिरका टोल में हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने विस्तारपूर्वक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा को अमूल्य धन बताया। रिटायर्ड प्रिन्सिपल हाजी अनवारुल हक ने भी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्णिया | कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के ग्राम मिरका टोल व नगर निगम क्षेत्र के दमका ग्राम में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। पहला कार्यक्रम डगरुआ प्रखंड के मिरका टोल में हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने विस्तारपूर्वक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षा को अमूल्य धन बताया। रिटायर्ड प्रिन्सिपल हाजी अनवारुल हक ने भी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।


