कटिहार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। जयप्रकाश नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल और हवाई अड्डा स्थित चिल्ड्रन’एस एजुकेयर सहित अन्य विद्यालयों में स्कूली बच्चों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ यह दिवस मनाया। योग वेदांत सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में श्रद्धापूर्वक अपने माता-पिता की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। ”भारतीय संस्कृति माता-पिता और गुरुजनों के आदर-सम्मान की देती है शिक्षा” कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रमेश कुमार मिश्रा और मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति माता-पिता और गुरुजनों के आदर-सम्मान की शिक्षा देती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में युवा पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित होकर अपने बड़ों की अवज्ञा कर रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। मातृ पितृ पूजन दिवस भारतीय बच्चों में ‘मातृ-पितृ देवो भव’ की भावना को जागृत करने का एक प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में सिनेमा और धारावाहिकों के प्रभाव से भारतीय युवा और स्कूली छात्र भी वैलेंटाइन संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने योग वेदांत सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस दिवस को छात्रों में भारतीय सनातन संस्कृति और आदर्शों को समाहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक कदम बताया। बच्चों ने भोग लगाया, आरती और परिक्रमा भी की उन्होंने जोर दिया कि बचपन से ही बच्चों में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों के प्रति आदर-सम्मान की भावना स्थापित करके समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद योग वेदांत सेवा समिति के कटिहार जिला प्रतिनिधि अजय कुमार झा के निर्देशन में बच्चों ने विधि-विधान से अपने माता-पिता का पूजन किया। अपने माता-पिता को साक्षात देवता मानते हुए बच्चों ने उनको भोग लगाया. उनकी आरती की एवं उनकी परिक्रमा भी की। मातृ पितृ पूजन दिवस भव्य रूप से आयोजित किया गया वहीं शहर के हवाई अड्डा के निकट स्थित चिल्ड्रंस एजुकेयर स्कूल परिसर में विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार के नेतृत्व में मातृ पितृ पूजन दिवस भव्य रूप से आयोजित किया गया।
मौके पर शिक्षक उदय शंकर, लकी राज ,सुनील ठाकुर, नुनु लाल प्रसाद संगीता केसरी,स्वीटी दास, काजल कुमारी प्रीति पांडे,आशीर्वाद, ज्योत्सना.. सहित विद्यालय से जुड़े सैकड़ो अभिभावक मौजूद रहे। कटिहार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। जयप्रकाश नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल और हवाई अड्डा स्थित चिल्ड्रन’एस एजुकेयर सहित अन्य विद्यालयों में स्कूली बच्चों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ यह दिवस मनाया। योग वेदांत सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में श्रद्धापूर्वक अपने माता-पिता की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। ”भारतीय संस्कृति माता-पिता और गुरुजनों के आदर-सम्मान की देती है शिक्षा” कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रमेश कुमार मिश्रा और मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति माता-पिता और गुरुजनों के आदर-सम्मान की शिक्षा देती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में युवा पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित होकर अपने बड़ों की अवज्ञा कर रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। मातृ पितृ पूजन दिवस भारतीय बच्चों में ‘मातृ-पितृ देवो भव’ की भावना को जागृत करने का एक प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में सिनेमा और धारावाहिकों के प्रभाव से भारतीय युवा और स्कूली छात्र भी वैलेंटाइन संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने योग वेदांत सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस दिवस को छात्रों में भारतीय सनातन संस्कृति और आदर्शों को समाहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक कदम बताया। बच्चों ने भोग लगाया, आरती और परिक्रमा भी की उन्होंने जोर दिया कि बचपन से ही बच्चों में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों के प्रति आदर-सम्मान की भावना स्थापित करके समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद योग वेदांत सेवा समिति के कटिहार जिला प्रतिनिधि अजय कुमार झा के निर्देशन में बच्चों ने विधि-विधान से अपने माता-पिता का पूजन किया। अपने माता-पिता को साक्षात देवता मानते हुए बच्चों ने उनको भोग लगाया. उनकी आरती की एवं उनकी परिक्रमा भी की। मातृ पितृ पूजन दिवस भव्य रूप से आयोजित किया गया वहीं शहर के हवाई अड्डा के निकट स्थित चिल्ड्रंस एजुकेयर स्कूल परिसर में विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार के नेतृत्व में मातृ पितृ पूजन दिवस भव्य रूप से आयोजित किया गया।
मौके पर शिक्षक उदय शंकर, लकी राज ,सुनील ठाकुर, नुनु लाल प्रसाद संगीता केसरी,स्वीटी दास, काजल कुमारी प्रीति पांडे,आशीर्वाद, ज्योत्सना.. सहित विद्यालय से जुड़े सैकड़ो अभिभावक मौजूद रहे।


