पड़ोसी के घर खेलने गया बच्चा बम फटाने से घायल:नवादा में झोले को हटाते समय धमाका, दो अरेस्ट

पड़ोसी के घर खेलने गया बच्चा बम फटाने से घायल:नवादा में झोले को हटाते समय धमाका, दो अरेस्ट

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र स्थित भावा बिगहा गांव में एक बच्चा पड़ोसी के घर खेलते समय बम फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. श्यामानंद प्रसाद और डॉ. प्रियंका भारती ने बताया कि घायल बच्चे की पहचान दीपक कुमार के 7 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है। युवराज की बाईं हथेली गंभीर रूप से जख्मी थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। युवराज की मां प्रतिमा देवी के अनुसार, उनका बेटा पड़ोसी श्याम सुंदर सिंह के घर उनके बच्चों के साथ खेलने गया था। खेलते समय युवराज छत पर रखी साइकिल निकालने गया और एक झोले को हटाने लगा। इसी दौरान झोला फट गया। धमाके की आवाज सुनकर प्रतिमा देवी पड़ोसी के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने बेटे युवराज को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। प्रतिमा देवी ने आरोप लगाया है कि घटना का विरोध करने पर श्याम सुंदर सिंह और उमा सिंह ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की सहायता से घायल बच्चे का रजौली अस्पताल में इलाज कराया गया और मामले की शिकायत थाने में लिखित आवेदन देकर की गई। रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में दो आरोपी श्याम सुंदर सिंह और उमा सिंह को एसआई सचिन कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटनास्थल की जांच एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम द्वारा की गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया बम फटने का संदेह है और मामले की गहनता से छानबीन जारी है। नवादा के रजौली थाना क्षेत्र स्थित भावा बिगहा गांव में एक बच्चा पड़ोसी के घर खेलते समय बम फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. श्यामानंद प्रसाद और डॉ. प्रियंका भारती ने बताया कि घायल बच्चे की पहचान दीपक कुमार के 7 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है। युवराज की बाईं हथेली गंभीर रूप से जख्मी थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। युवराज की मां प्रतिमा देवी के अनुसार, उनका बेटा पड़ोसी श्याम सुंदर सिंह के घर उनके बच्चों के साथ खेलने गया था। खेलते समय युवराज छत पर रखी साइकिल निकालने गया और एक झोले को हटाने लगा। इसी दौरान झोला फट गया। धमाके की आवाज सुनकर प्रतिमा देवी पड़ोसी के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने बेटे युवराज को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। प्रतिमा देवी ने आरोप लगाया है कि घटना का विरोध करने पर श्याम सुंदर सिंह और उमा सिंह ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की सहायता से घायल बच्चे का रजौली अस्पताल में इलाज कराया गया और मामले की शिकायत थाने में लिखित आवेदन देकर की गई। रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में दो आरोपी श्याम सुंदर सिंह और उमा सिंह को एसआई सचिन कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटनास्थल की जांच एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम द्वारा की गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया बम फटने का संदेह है और मामले की गहनता से छानबीन जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *