मझौलिया शुगर मिल गेट पर साइकिल सवार बच्चे की मौत:बेतिया में ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मझौलिया शुगर मिल गेट पर साइकिल सवार बच्चे की मौत:बेतिया में ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बेतिया के मझौलिया शुगर मिल के मुख्य गेट पर मंगलवार देर शाम एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठनिया भानाचक पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी बुधई पटेल के 14 वर्षीय बेटे मिठू कुमार के रूप में हुई है। साइकिल से जा रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम शुगर मिल के मुख्य गेट के पास एक ओवरलोड गन्ना लदा ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान साइकिल से जा रहे मिठू को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुगर मिल के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुगर मिल क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन मिल प्रबंधन और प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहा-सुनी प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहा-सुनी भी हुई। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। बेतिया के मझौलिया शुगर मिल के मुख्य गेट पर मंगलवार देर शाम एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठनिया भानाचक पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी बुधई पटेल के 14 वर्षीय बेटे मिठू कुमार के रूप में हुई है। साइकिल से जा रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम शुगर मिल के मुख्य गेट के पास एक ओवरलोड गन्ना लदा ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान साइकिल से जा रहे मिठू को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुगर मिल के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुगर मिल क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन मिल प्रबंधन और प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहा-सुनी प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहा-सुनी भी हुई। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *