रायपुर में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत:17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा अभियान, 2 लाख से अधिक बच्चों को विटामिन-ए और आयरन की खुराक

रायपुर में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत:17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा अभियान, 2 लाख से अधिक बच्चों को विटामिन-ए और आयरन की खुराक

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में जिले में 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक शिशु संरक्षण माह मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के 2,34,876 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी, वहीं 6 माह से 5 वर्ष तक के 2,48,602 बच्चों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
टीकाकरण का टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शिशु संरक्षण माह के दौरान कुपोषण की पहचान के लिए हर सत्र में बच्चों का वजन मापा जाएगा और हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। जांच में कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कर समुचित इलाज और पोषण उपलब्ध कराया जाएगा। टीकाकरण सत्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग मिलकर काम करेंगे। जिला स्वास्थ्य समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी केंद्रों में ले जाकर विटामिन-ए और आयरन की खुराक जरूर दिलाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *