खातीखेड़ा में बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली:ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने व बाल संरक्षण रोकने के लिए एकजुट हुए

खातीखेड़ा में बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली:ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने व बाल संरक्षण रोकने के लिए एकजुट हुए

राजसमंद में फियावड़ी पंचायत के खातीखेड़ा गांव में बाल विवाह रोकथाम और बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली जनविकास संस्थान की नीता कुमावत के नेतृत्व में आगाज परियोजना के तहत आयोजित की गई। बाल विवाह के खिलाफ रैली रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर गांव की गलियों और मोहल्लों से होती हुई निकली। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और हाथों में जागरूकता संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर बाल विवाह बंद करो, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, बचपन बचाओ, बाल विवाह हटाओ, कानून का सम्मान करें, बाल विवाह से इनकार करें और बेटी का अधिकार शिक्षा और सम्मान जैसे सशक्त नारे लगाए। रैली के दौरान महिलाओं ने आमजन को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, इसके सामाजिक दुष्परिणामों तथा बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। आगाज परियोजना की कार्मिक देउ कुमारी रेगर के अनुसार बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर नीता कुमावत, उमा शर्मा, देउ कुमारी सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *