सिरसा में जीप की टक्कर से घायल बच्चे की मौत:परिजन बोले-ड्राइवर भाग गया, ऐलनाबाद के सेठ की गाड़ी, हिसार में चला इलाज

सिरसा में जीप की टक्कर लगने से घायल हुए 10 वर्षीय बच्चे ने हिसार में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में अब पुलिस ने जीप ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर भाग गया और यह जीप ऐलनाबाद के सेठ की है। इन दिनों बच्चे का इलाज हिसार में चल रहा था, जहां पर चोटें गहरी लगने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चा ट्यूशन से आने के बाद अपने पिता की दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान सड़क पर पीछे से आ रहे जीप चालक ने उसे टक्कर मार दी थी, जिसके कारण बच्चा गंभीर चोटिल हो गया था। पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 14 से नगर हरचंद का बास से सोनू ने बताया कि वह ऐलनाबाद के विश्वकर्मा मंदिर वाली गली में चाय का ढाबा करता है। उसका 10 साल का बेटा प्रिंस है और उसकी पत्नी उससे अलग रहती है। 24 दिसंबर 2025 की शाम 5.45 बजे वह अपने ढाबे पर था। उसका बेटा प्रिंस ट्यूशन पढ़कर सिरसा रोड की ओर से विश्वकर्मा वाली गली में उसकी दुकान की ओर पैदल आ रहा था। सिलसिलेवार जानिएं पूरा मामला शिकायत में आगे सोनू ने बताया, उसी समय अचानक पीछे से सिरसा रोड की ओर HR44 A 1686 जीप ड्राइवर आया और उसके बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। बेटा जीप की टक्कर से दीवार व जीप के बीच में आ गया और वह घायल हो गया। जब वह अपने बेटे को संभालने लगा तो ड्राइवर जीप लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह बेटे को लेकर ऐलनाबाद सीएचसी में लेकर गए और वहां से सिरसा सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिकायत में कहा, डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई तो वह उसे 25 तारीख की रात को हिसार के निजी अस्पताल में चले गए। वहां पर बच्चे को जांच के बाद हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे हायर सेंटर ले जाने के बारे में कहा। फिर उसी रात को वह हिसार के ही दूसरे निजी अस्पताल में लेकर गए। 31 तारीख को इलाज के दौरान उसके बेटे की मृत्यु हो गई। जीप की टक्कर लगने से उसकी बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम सिरसा सिविल अस्पताल में करवाना चाहते हैं। वह अपने बेटे की मौत से सदमें में हैं और परिवार से बात करके बयान लिखवा देगा। शिकायत में बताया, यह जीप ऐलनाबाद निवासी सेठ चानन मल गीगोरानी वाले की है, जो अनाज मंडी में दुकान करता है। उसने अपने बयान ऐलनाबाद थाने में आकर दर्ज करवाए है। चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे में अब पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता सोनू के बयान पर धारा 281, 6 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *