योगापट्टी में संदिग्ध हालत में मिला बच्चा:लोगों मे पुलिस को सौंपा, परिजनों की तलाश जारी

योगापट्टी में संदिग्ध हालत में मिला बच्चा:लोगों मे पुलिस को सौंपा, परिजनों की तलाश जारी

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दस वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बालक को योगापट्टी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब उसके परिजनों की तलाश कर रही है। यह घटना मच्छरगांवा नगर पंचायत के नवगांवा गांव स्थित शिव मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालक का नाम मनु बताया जा रहा है और वह साइकिल पर इधर-उधर भटक रहा था। पूछताछ में उसने अपने पिता का नाम गजेंद्र बताया, लेकिन अपने घर का स्पष्ट पता नहीं दे सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद धर्मनाथ कुमार उर्फ अशोक कुमार ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालक को अपनी सुरक्षा में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालक काफी घबराया हुआ था और सही जानकारी देने में असमर्थ था। आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गया है। योगापट्टी थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसपी कार्तिकेय एके ने बताया कि बच्चे की पहचान और उसे घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास के थानों और इलाकों में भी सूचना भेजी जा रही है ताकि जल्द से जल्द बालक को उसके परिजनों से मिलाया जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई की सराहना की है। बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दस वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बालक को योगापट्टी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब उसके परिजनों की तलाश कर रही है। यह घटना मच्छरगांवा नगर पंचायत के नवगांवा गांव स्थित शिव मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालक का नाम मनु बताया जा रहा है और वह साइकिल पर इधर-उधर भटक रहा था। पूछताछ में उसने अपने पिता का नाम गजेंद्र बताया, लेकिन अपने घर का स्पष्ट पता नहीं दे सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद धर्मनाथ कुमार उर्फ अशोक कुमार ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालक को अपनी सुरक्षा में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालक काफी घबराया हुआ था और सही जानकारी देने में असमर्थ था। आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गया है। योगापट्टी थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसपी कार्तिकेय एके ने बताया कि बच्चे की पहचान और उसे घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास के थानों और इलाकों में भी सूचना भेजी जा रही है ताकि जल्द से जल्द बालक को उसके परिजनों से मिलाया जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई की सराहना की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *