मुंगेर के सिंघिया में बुधवार को एक सड़क हादसे में किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना साफियाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित खड़हट गांव निवासी खुरपी लाल यादव के बेटा अनुराग कुमार (16) के रूप में हुई है। अनुराग बचपन से ही अपने ननिहाल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा निवासी मोद नारायण यादव के यहां रहता था। सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ मंगलवार को अनुराग अपने मौसा बिरु यादव के यहां गया था। बुधवार सुबह वह वापस ननिहाल लौट रहा था। ऑटो पकड़ने के लिए वह सड़क पर आया, तभी मुंगेर से लखीसराय की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद उसकी मां ममता देवी और बड़ा भाई अर्पित कुमार गहरे सदमे में हैं। मुंगेर के सिंघिया में बुधवार को एक सड़क हादसे में किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना साफियाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित खड़हट गांव निवासी खुरपी लाल यादव के बेटा अनुराग कुमार (16) के रूप में हुई है। अनुराग बचपन से ही अपने ननिहाल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा निवासी मोद नारायण यादव के यहां रहता था। सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ मंगलवार को अनुराग अपने मौसा बिरु यादव के यहां गया था। बुधवार सुबह वह वापस ननिहाल लौट रहा था। ऑटो पकड़ने के लिए वह सड़क पर आया, तभी मुंगेर से लखीसराय की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद उसकी मां ममता देवी और बड़ा भाई अर्पित कुमार गहरे सदमे में हैं।


