औरंगाबाद में कुएं में डूबकर बच्चे की मौत:खेलने के दौरान गिरा था 6 साल का मासूम, 18 घंटे बाद निकाली जा सकी लाश

औरंगाबाद में कुएं में डूबकर बच्चे की मौत:खेलने के दौरान गिरा था 6 साल का मासूम, 18 घंटे बाद निकाली जा सकी लाश

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के चपरा टोले हरिहरगंज गांव में पुआल पर खेलने के दौरान लुढ़ककर कुएं से गिरने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को मासूम का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान हरिहरगंज गांव के रहने वाले श्रवण कुमार के बेटे कौशल कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक कौशल के दादा भिखर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे कौशल अपने घर के बाहर ही अन्य बच्चों के साथ पुआल पर खेल रहा था।उसी जगह पर एक कुआं भी है और उसी के बगल में पुआल का ढेर था। पुआल पर कौशल अन्य बच्चों के साथ लुढ़क-लुढ़ककर खेल रहा था। इसी दौरान वह लुढ़कते-लुढ़कते कुएं में गिर गया और गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम होने पर साथ में खेल रहे सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन कौशल को कुएं में गिरते किसी ने नहीं देखा। जब कौशल देर शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। तालाब के पास पुआल बिखरा देख परिजनों को हुई कुएं में गिरने की आशंका पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी कौशल नहीं मिला। गुरुवार की सुबह परिजन खोजबीन कर ही रहे थे कि कुएं के पास पुआल बिखरा हुआ दिखाई दिया, जिससे परिजनों को कुएं में गिरे होने का शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने कुएं में सिक्कड़ डालकर जांच पड़ताल की तो शव होने का आभास हुआ। परिजनों ने कुएं में छलांग लागई और कौशल के शव को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना ओबरा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक कौशल दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। परिजन ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की उसके पिता श्रवण ओबरा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करते हैं। परिजन ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि हरिहरगंज गांव स्थित खेलने के दौरान कुएं में डूबने से मासूम की मौत हुई है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पता चला कि पुआल पर खेलने के दौरान लुढ़कते-लुढ़कते कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के चपरा टोले हरिहरगंज गांव में पुआल पर खेलने के दौरान लुढ़ककर कुएं से गिरने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को मासूम का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान हरिहरगंज गांव के रहने वाले श्रवण कुमार के बेटे कौशल कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक कौशल के दादा भिखर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे कौशल अपने घर के बाहर ही अन्य बच्चों के साथ पुआल पर खेल रहा था।उसी जगह पर एक कुआं भी है और उसी के बगल में पुआल का ढेर था। पुआल पर कौशल अन्य बच्चों के साथ लुढ़क-लुढ़ककर खेल रहा था। इसी दौरान वह लुढ़कते-लुढ़कते कुएं में गिर गया और गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम होने पर साथ में खेल रहे सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन कौशल को कुएं में गिरते किसी ने नहीं देखा। जब कौशल देर शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। तालाब के पास पुआल बिखरा देख परिजनों को हुई कुएं में गिरने की आशंका पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी कौशल नहीं मिला। गुरुवार की सुबह परिजन खोजबीन कर ही रहे थे कि कुएं के पास पुआल बिखरा हुआ दिखाई दिया, जिससे परिजनों को कुएं में गिरे होने का शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने कुएं में सिक्कड़ डालकर जांच पड़ताल की तो शव होने का आभास हुआ। परिजनों ने कुएं में छलांग लागई और कौशल के शव को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना ओबरा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक कौशल दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। परिजन ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की उसके पिता श्रवण ओबरा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करते हैं। परिजन ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि हरिहरगंज गांव स्थित खेलने के दौरान कुएं में डूबने से मासूम की मौत हुई है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पता चला कि पुआल पर खेलने के दौरान लुढ़कते-लुढ़कते कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *