दरभंगा में एक स्कूल की वैन से गिरकर तीसरी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। मामला सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव का है। मृतक छात्र की पहचान मो चमन के 9 साल के बेटे मो समर के रूप में हुई है। स्कूल से करीब छह बच्चों को लेकर वैन घर की ओर लौट रही थी। इसी समय सीता पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टर्न लेने के दौरान गेट खुला हुआ था। वैन की हालत जर्जर बताई जा रही है। इसी बीच एक छात्र वैन के अंदर से टूटे गेट के कारण बाहर गिर गया। गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को पहुंचाया घर घटना के बाद वैन का ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अन्य बच्चों को सुरक्षित बाइक से उनके घर पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद बच्चे काफी डरे हुए थे और स्कूल की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। मृतक के चाचा अफजल ने बताया कि स्कूल वैन पूरी तरह जर्जर और कबाड़ा हो चुकी थी। गाड़ी में न तो इंश्योरेंस है और न ही कोई इमरजेंसी नंबर लिखा हुआ था। वैन का गेट खुला हुआ था, जिससे बच्चा बाहर गिर गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्कूल में किसी ने नहीं उठाया फोन उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन को बार-बार फोन किया गया, लेकिन करीब तीन घंटे तक न तो प्रिंसिपल और न ही स्कूल के किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने फोन उठाया। सभी मोबाइल स्विच ऑफ मिले। न कोई गाड़ी भेजी गई और न ही स्कूल की ओर से कोई मदद की गई। सवाल उठता है कि एक बच्चा जान गंवा चुका था, फिर भी स्कूल प्रबंधन बाकी बच्चों की सुध लेने तक नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने फरार ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। दरभंगा में एक स्कूल की वैन से गिरकर तीसरी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। मामला सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव का है। मृतक छात्र की पहचान मो चमन के 9 साल के बेटे मो समर के रूप में हुई है। स्कूल से करीब छह बच्चों को लेकर वैन घर की ओर लौट रही थी। इसी समय सीता पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टर्न लेने के दौरान गेट खुला हुआ था। वैन की हालत जर्जर बताई जा रही है। इसी बीच एक छात्र वैन के अंदर से टूटे गेट के कारण बाहर गिर गया। गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को पहुंचाया घर घटना के बाद वैन का ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अन्य बच्चों को सुरक्षित बाइक से उनके घर पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद बच्चे काफी डरे हुए थे और स्कूल की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। मृतक के चाचा अफजल ने बताया कि स्कूल वैन पूरी तरह जर्जर और कबाड़ा हो चुकी थी। गाड़ी में न तो इंश्योरेंस है और न ही कोई इमरजेंसी नंबर लिखा हुआ था। वैन का गेट खुला हुआ था, जिससे बच्चा बाहर गिर गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्कूल में किसी ने नहीं उठाया फोन उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन को बार-बार फोन किया गया, लेकिन करीब तीन घंटे तक न तो प्रिंसिपल और न ही स्कूल के किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने फोन उठाया। सभी मोबाइल स्विच ऑफ मिले। न कोई गाड़ी भेजी गई और न ही स्कूल की ओर से कोई मदद की गई। सवाल उठता है कि एक बच्चा जान गंवा चुका था, फिर भी स्कूल प्रबंधन बाकी बच्चों की सुध लेने तक नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने फरार ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।


