सीतापुर के कोतवाली लहरपुर क्षेत्र के भद्फर चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे को एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक बालक की पहचान मुईया निवासी अन्ना पुत्र दुर्गेश मिश्रा कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अन्ना अपने ननिहाल भद्फर आया हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


