कैमूर में कार की टक्कर से बच्चे की मौत:कान का ऑपरेशन करा बाइक से घर लौट रहा था, पिता वाराणसी रेफर

कैमूर में कार की टक्कर से बच्चे की मौत:कान का ऑपरेशन करा बाइक से घर लौट रहा था, पिता वाराणसी रेफर

कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार के 9 साल के भतीजे अब्राहम कुमार की मौत हो गई। यह घटना मानव भारती स्कूल और किलनी के बीच हुई। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के नउआझोटी गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र था। बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार ने भभुआ सदर अस्पताल में बताया कि मृतक अब्राहम के पिता मनोज कुमार अपने बेटे का चंदौली (यूपी) में कान का ऑपरेशन कराकर दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। मानव भारती स्कूल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चांद पीएचसी से वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अब्राहम कुमार को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अब्राहम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने प्रशासन से फरार बोलेरो चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण रामईकबाल राम ने भी इस घटना पर अपनी बात रखी। कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुमार के 9 साल के भतीजे अब्राहम कुमार की मौत हो गई। यह घटना मानव भारती स्कूल और किलनी के बीच हुई। मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के नउआझोटी गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र था। बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार ने भभुआ सदर अस्पताल में बताया कि मृतक अब्राहम के पिता मनोज कुमार अपने बेटे का चंदौली (यूपी) में कान का ऑपरेशन कराकर दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। मानव भारती स्कूल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चांद पीएचसी से वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अब्राहम कुमार को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अब्राहम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने प्रशासन से फरार बोलेरो चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण रामईकबाल राम ने भी इस घटना पर अपनी बात रखी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *