बांका नदी में डूबने से बच्चे की मौत:रविवार से लापता था, पानी रोके जाने से बढ़ा जलस्तर बना कारण, सोमवार को मिला शव

बांका नदी में डूबने से बच्चे की मौत:रविवार से लापता था, पानी रोके जाने से बढ़ा जलस्तर बना कारण, सोमवार को मिला शव

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा पंचायत स्थित बुढ़वा तरी गांव में नदी में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रविवार को लापता हो गया था और सोमवार को काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। गांव निवासी सद्दाम अंसारी का चार वर्षीय पुत्र करीम अंसारी अन्य बच्चों के साथ गांव के पास बहने वाली नदी में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की और आशंका जताई कि वह नदी में डूब गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे
ग्रामीण जमालुद्दीन ने बताया कि इन दिनों नदी के पास जल छाजन का कार्य चल रहा था। इस कारण नदी के पानी को रोक दिया गया था, जिससे जलस्तर सामान्य से काफी अधिक हो गया था। बढ़े हुए जलस्तर के कारण बच्चे की तलाश करना मुश्किल हो रहा था। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और देर शाम तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से रोके गए पानी के अस्थायी बांध को काट दिया। इसका उद्देश्य जलस्तर को कम करना और खोजबीन को आसान बनाना था। सोमवार की सुबह जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ, तो ग्रामीणों ने फिर से तलाश शुरू की। इसी दौरान नदी से बच्चे का शव बरामद किया गया। नदी का पानी नहीं रोका गया होता तो यह हादसा नहीं होता
शव मिलने के बाद परिजनों में शोक छा गया। मृतक की मां सोफिया अंसारी का बुरा हाल था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि नदी का पानी नहीं रोका गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने इस घटना को लापरवाही का परिणाम बताया। बताया जाता है कि करीम अंसारी तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई का नाम रहीम अंसारी और छोटे भाई का नाम जहीम अंसारी (3 वर्ष) है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे।मृतक के पिता ने प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया है। बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा पंचायत स्थित बुढ़वा तरी गांव में नदी में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रविवार को लापता हो गया था और सोमवार को काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। गांव निवासी सद्दाम अंसारी का चार वर्षीय पुत्र करीम अंसारी अन्य बच्चों के साथ गांव के पास बहने वाली नदी में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की और आशंका जताई कि वह नदी में डूब गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे
ग्रामीण जमालुद्दीन ने बताया कि इन दिनों नदी के पास जल छाजन का कार्य चल रहा था। इस कारण नदी के पानी को रोक दिया गया था, जिससे जलस्तर सामान्य से काफी अधिक हो गया था। बढ़े हुए जलस्तर के कारण बच्चे की तलाश करना मुश्किल हो रहा था। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और देर शाम तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से रोके गए पानी के अस्थायी बांध को काट दिया। इसका उद्देश्य जलस्तर को कम करना और खोजबीन को आसान बनाना था। सोमवार की सुबह जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ, तो ग्रामीणों ने फिर से तलाश शुरू की। इसी दौरान नदी से बच्चे का शव बरामद किया गया। नदी का पानी नहीं रोका गया होता तो यह हादसा नहीं होता
शव मिलने के बाद परिजनों में शोक छा गया। मृतक की मां सोफिया अंसारी का बुरा हाल था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि नदी का पानी नहीं रोका गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने इस घटना को लापरवाही का परिणाम बताया। बताया जाता है कि करीम अंसारी तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई का नाम रहीम अंसारी और छोटे भाई का नाम जहीम अंसारी (3 वर्ष) है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे।मृतक के पिता ने प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया है। बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *