घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। हादसे के बाद चालक भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार गल्ला मंडी के पास की है। बंटी रावत (39) का छोटा बेटा आशिक 15 मार्च को घर के बाहर खेल रहा था। तभी ट्रक का पहिया उसके पैरों पर चढ़ गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बंटी रावत ने बताया कि बच्चे के दोनों पैर टूट गए हैं और वह दर्द से कराह रहा है। उन्होंने आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


