बिहार सरकार के कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारियों की संपत्ति ऑन लाइन जारी कर दी गई है। दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट में जानिए बिहार के दो बड़े अधिकारी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति कितनी है। किसके पास कितना सोना है। कितनी अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के नाम पर कितनी संपत्ति है। पहले जानिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और उनकी पत्नी की संपत्ति
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से धनवान हैं। प्रत्यय अमृत से ज्यादा उनकी पत्नी के पास दौलत है। उनकी पत्नी के पास करीब एक किलो सोना के गहने हैं। तीन किलो चांदी के गहने हैं। बिहार के मुख्य सचिव ने 79 लाख रुपए कर्ज ले रखा है। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन लिया है। उनके हाथ में सिर्फ 15 हजार 400 रुपए कैश है। उनकी पत्नी के पास 10 हजार 408 रुपए हैं। प्रत्यय अमृत की संपत्ति पत्नी के पास जमा पैसे जीवन बीमा का प्रिमियम-17 हजार 840 रुपए
पत्नी का LIC प्रिमियम- 21 हजार 379 रुपए गाड़ी- मारुती कार, वैल्यू नहीं बताया सोना चांदी- 20 ग्राम सोना, पत्नी के पास 970 ग्राम सोना, 3 किलोग्राम चांदी अन्य- टीवी, फ्रीज, दो सेट सोफा, डाइनिंग सेट, दो बेड, तीन एसी, एक लैपटॉप और गड़ियां पत्नी के पास- एक लैपटॉप, घड़ी, मां ने 20 ग्राम सोना गिफ्ट किया, 500 ग्राम चांदी भी दी है। 3 लाख 42 हजार 300 रुपए चेक गिफ्ट किया है। अचल संपत्ति कर्ज- 79 लाख 76 हजार रुपए का एजुकेशन लोन। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 लाख 48 हजार 346 रुपए टैक्स (आयकर टैक्स जमा की है) अब जानिए बिहार के डीजपी विनय कुमार की संपत्ति डीजीपी विनय कुमार के पास नकद के नाम पर कुछ नहीं है। इन्होंने बचत खाते में 30 लाख 6 हजार रुपए से अधिक की राशि जमा कर रखी है। टर्म डिपॉजिट के तौर पर लगभग दो लाख रुपए जमा कर रखी है। विनय दो हजार रुपए मासिक इक्विटी फंड में निवेश कर रहे हैं। LIC में 10 हजार रुपए प्रमियम देते हैं। इनके पास हुंडई कंपनी की आई-10 कार है। डीजीपी के पास 525 ग्राम सोना के गहने हैं। इनके पास 1 किलो 520 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। डीजीपी से ज्यादा उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर बिहटा में 3 हजार 20 वर्गफीट जमीन है। विनय कुमार के पास अनीशाबाद के पुलिस कॉलोनी में 2 हजार वर्गफीट जमीन है। नोएडा में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 44 लाख रुपए है। डीजीपी ने 42 लाख रुपए कर्ज ले रखा है। बिहार सरकार के कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारियों की संपत्ति ऑन लाइन जारी कर दी गई है। दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट में जानिए बिहार के दो बड़े अधिकारी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति कितनी है। किसके पास कितना सोना है। कितनी अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के नाम पर कितनी संपत्ति है। पहले जानिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और उनकी पत्नी की संपत्ति
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से धनवान हैं। प्रत्यय अमृत से ज्यादा उनकी पत्नी के पास दौलत है। उनकी पत्नी के पास करीब एक किलो सोना के गहने हैं। तीन किलो चांदी के गहने हैं। बिहार के मुख्य सचिव ने 79 लाख रुपए कर्ज ले रखा है। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन लिया है। उनके हाथ में सिर्फ 15 हजार 400 रुपए कैश है। उनकी पत्नी के पास 10 हजार 408 रुपए हैं। प्रत्यय अमृत की संपत्ति पत्नी के पास जमा पैसे जीवन बीमा का प्रिमियम-17 हजार 840 रुपए
पत्नी का LIC प्रिमियम- 21 हजार 379 रुपए गाड़ी- मारुती कार, वैल्यू नहीं बताया सोना चांदी- 20 ग्राम सोना, पत्नी के पास 970 ग्राम सोना, 3 किलोग्राम चांदी अन्य- टीवी, फ्रीज, दो सेट सोफा, डाइनिंग सेट, दो बेड, तीन एसी, एक लैपटॉप और गड़ियां पत्नी के पास- एक लैपटॉप, घड़ी, मां ने 20 ग्राम सोना गिफ्ट किया, 500 ग्राम चांदी भी दी है। 3 लाख 42 हजार 300 रुपए चेक गिफ्ट किया है। अचल संपत्ति कर्ज- 79 लाख 76 हजार रुपए का एजुकेशन लोन। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 लाख 48 हजार 346 रुपए टैक्स (आयकर टैक्स जमा की है) अब जानिए बिहार के डीजपी विनय कुमार की संपत्ति डीजीपी विनय कुमार के पास नकद के नाम पर कुछ नहीं है। इन्होंने बचत खाते में 30 लाख 6 हजार रुपए से अधिक की राशि जमा कर रखी है। टर्म डिपॉजिट के तौर पर लगभग दो लाख रुपए जमा कर रखी है। विनय दो हजार रुपए मासिक इक्विटी फंड में निवेश कर रहे हैं। LIC में 10 हजार रुपए प्रमियम देते हैं। इनके पास हुंडई कंपनी की आई-10 कार है। डीजीपी के पास 525 ग्राम सोना के गहने हैं। इनके पास 1 किलो 520 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। डीजीपी से ज्यादा उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर बिहटा में 3 हजार 20 वर्गफीट जमीन है। विनय कुमार के पास अनीशाबाद के पुलिस कॉलोनी में 2 हजार वर्गफीट जमीन है। नोएडा में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 44 लाख रुपए है। डीजीपी ने 42 लाख रुपए कर्ज ले रखा है।


