गोपालगंज जिले में एक व्यवसायी से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुखिया प्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू भी उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। गिरफ्तार अभियुक्त धर्तिवना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और विहिप के जिला मंत्री हैं। वह स्वर्गीय त्रिलोकी सिंह के बेटे हैं। 3 दिन में पैसा नहीं देने पर हत्या की दी धमकी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि यह मामला 7 फरवरी 2026 का है। थावे थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी को मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। राशि तीन दिनों के भीतर न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में थावे थाना में कांड संख्या 29/26 के तहत 8 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308(2), 308(3), 308(4), और 111(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया अपराध टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की और मामले का सफल उद्भेदन किया। अनुसंधान के दौरान प्रकाश सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि रंगदारी मांगने वाले इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले से लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कुछ व्यक्तियों द्वारा इन अपराधियों को संरक्षण दिए जाने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थावे थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोपालगंज जिले में एक व्यवसायी से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुखिया प्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू भी उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। गिरफ्तार अभियुक्त धर्तिवना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और विहिप के जिला मंत्री हैं। वह स्वर्गीय त्रिलोकी सिंह के बेटे हैं। 3 दिन में पैसा नहीं देने पर हत्या की दी धमकी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि यह मामला 7 फरवरी 2026 का है। थावे थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी को मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। राशि तीन दिनों के भीतर न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में थावे थाना में कांड संख्या 29/26 के तहत 8 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 308(2), 308(3), 308(4), और 111(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया अपराध टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की और मामले का सफल उद्भेदन किया। अनुसंधान के दौरान प्रकाश सिंह उर्फ सत्यप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि रंगदारी मांगने वाले इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले से लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कुछ व्यक्तियों द्वारा इन अपराधियों को संरक्षण दिए जाने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थावे थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।


