राजधानी पटना के सैदपुर व बाकरगंज में बन रहा अंडरग्राउंड नाला तथा सड़क कई मोहल्लों को ट्रैफिक जाम और जलजमाव से बड़ी राहत देगी। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका निरीक्षण किया। इसे जल्द पूरा करने को कहा। पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर एवं डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इन योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। सैदपुर से पहाड़ी तक बेहतर कनेक्टिविटी सैदपुर अंडरग्राउंड नाला के ऊपर 4 लेन सड़क बन रही है। इससे सैदपुर, राजेंद्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। लोगों को न्यू बाइपास से जुड़ने के लिए वैकल्पिक सड़क मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा – ‘मैं इस योजना का जायजा लेता रहा हूं। इससे लोगों को आवागमन में बहुत सहूलियत तो होगी ही, शहर भी खूबसूरत दिखेगा।’ 5.61 किमी सैदपुर नाले पर 259.81 करोड़ खर्च होंगे सैदपुर नाला से पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी निकलता है। इसे बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड बना रहा है। यह 5.61 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर 259.81 करोड़ खर्च होंगे। बाकरगंज नाला पर बन रही 1.4 किमी सड़क बाकरगंज नाला, पटना शहर के भीतरी हिस्से का एक मुख्य नाला है। यह उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। यह शहर के कई भागों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों से गुजरता है। नाला के ऊपर 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। इससे ट्रैफिक और जल निकासी, दोनों मामलों में बड़ी सुविधा होगी।
ये भी थे मौजूद : इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि व डॉ.चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा आदि भी मौजूद थे। राजधानी पटना के सैदपुर व बाकरगंज में बन रहा अंडरग्राउंड नाला तथा सड़क कई मोहल्लों को ट्रैफिक जाम और जलजमाव से बड़ी राहत देगी। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका निरीक्षण किया। इसे जल्द पूरा करने को कहा। पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर एवं डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इन योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। सैदपुर से पहाड़ी तक बेहतर कनेक्टिविटी सैदपुर अंडरग्राउंड नाला के ऊपर 4 लेन सड़क बन रही है। इससे सैदपुर, राजेंद्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। लोगों को न्यू बाइपास से जुड़ने के लिए वैकल्पिक सड़क मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा – ‘मैं इस योजना का जायजा लेता रहा हूं। इससे लोगों को आवागमन में बहुत सहूलियत तो होगी ही, शहर भी खूबसूरत दिखेगा।’ 5.61 किमी सैदपुर नाले पर 259.81 करोड़ खर्च होंगे सैदपुर नाला से पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी निकलता है। इसे बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड बना रहा है। यह 5.61 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर 259.81 करोड़ खर्च होंगे। बाकरगंज नाला पर बन रही 1.4 किमी सड़क बाकरगंज नाला, पटना शहर के भीतरी हिस्से का एक मुख्य नाला है। यह उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। यह शहर के कई भागों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों से गुजरता है। नाला के ऊपर 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। इससे ट्रैफिक और जल निकासी, दोनों मामलों में बड़ी सुविधा होगी।
ये भी थे मौजूद : इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि व डॉ.चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा आदि भी मौजूद थे।


