कटिहार का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया दौरा:’समृद्धि यात्रा’ के तहत पहुंचे, 409 करोड़ की योजनाएं को दीं मंजूरी

कटिहार का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया दौरा:’समृद्धि यात्रा’ के तहत पहुंचे, 409 करोड़ की योजनाएं को दीं मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत कटिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 409.31 करोड़ रुपये की 443 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 257 योजनाओं का उद्घाटन और 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कटिहार प्रखंड के तीनगछिया स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-2 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले की कई अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण मेले का भी निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं से जुड़े स्टालों का अवलोकन किया। बाद में, मुख्यमंत्री प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने पुराने पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही, जीविका समूह द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुद्धनगर में स्थापित आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यार्थियों को कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत कटिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 409.31 करोड़ रुपये की 443 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 257 योजनाओं का उद्घाटन और 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कटिहार प्रखंड के तीनगछिया स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-2 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले की कई अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण मेले का भी निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं से जुड़े स्टालों का अवलोकन किया। बाद में, मुख्यमंत्री प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने पुराने पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही, जीविका समूह द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुद्धनगर में स्थापित आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यार्थियों को कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *