मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर लखीसराय जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी स्वयं पूरे आयोजन की निगरानी कर रहे हैं और हर व्यवस्था पर उनकी पैनी नजर है। उन्होंने अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई प्रशासनिक स्तर पर हेलीपैड निर्माण, मंच की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल इमरजेंसी, यातायात नियंत्रण और जनसभा में भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। कार्यक्रम की तैयारी में उपविकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सक्रियता से जुटे हुए हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा जिले के विकास को नई दिशा देगी – प्रशासन प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा जिले के विकास को नई दिशा देगी। किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए पूरी सरकारी मशीनरी पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर लखीसराय जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी स्वयं पूरे आयोजन की निगरानी कर रहे हैं और हर व्यवस्था पर उनकी पैनी नजर है। उन्होंने अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई प्रशासनिक स्तर पर हेलीपैड निर्माण, मंच की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल इमरजेंसी, यातायात नियंत्रण और जनसभा में भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। कार्यक्रम की तैयारी में उपविकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सक्रियता से जुटे हुए हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा जिले के विकास को नई दिशा देगी – प्रशासन प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा जिले के विकास को नई दिशा देगी। किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए पूरी सरकारी मशीनरी पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


