बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं। JDU कार्यालय के बाहर केक काटकर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन भी हुआ। जन्मदिन के दिन सीएम नीतीश से कार्यकर्ता ने रिटर्न गिफ्ट में कहा- निशांत को राजनीति में लाया जाए। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बड़ी पहल की जा रही है। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर करेंगे। पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को ड्रेस बांटे जाएंगे। पोलो रोड में ब्लड डोनेट कैंप लगेगा सुबह 10 बजे मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 02 पोलो रोड में रक्तदान शिविर लगेगा। दोपहर 12:05 बजे विधानसभा के सामने सप्तमूर्ति गोलंबर से लव-कुश सेवा मिशन के कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कल्याण बिगहा के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, शाम 6 बजे रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री के जीवन और संघर्ष पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘मीर-ए-कारवां’ का विमोचन होगा, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री खुद उपस्थित रहेंगे। बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से किया जाएगा। इसके बाद बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 2022 में मुंगेर जिले से शुरू हुआ बिहार का पहला दीदी सिलाई केंद्र अब 15 जिलों में 25 आधुनिक सिलाई उत्पादन-सह-प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विस्तार हो चुका है। साथ ही सभी प्रखंडों में दो-दो उप-सिलाई केंद्र संचालित हो रहे हैं। कुल मिलाकर 1050 सिलाई केंद्रों से लगभग एक लाख जीविका दीदियां रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मंत्री ने कहा, ‘आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों के सपने छोटे जरूर हो सकते हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं असीम हैं। जीविका दीदियों की ओर से तैयार की गई पोशाक सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और बराबरी का प्रतीक है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पटना समेत पूरे राज्य में कार्यक्रम हो रहे हैं। JDU कार्यालय के बाहर केक काटकर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे। नौलखा मंदिर में पूजा-हवन भी हुआ। जन्मदिन के दिन सीएम नीतीश से कार्यकर्ता ने रिटर्न गिफ्ट में कहा- निशांत को राजनीति में लाया जाए। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बड़ी पहल की जा रही है। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर करेंगे। पहले चरण में करीब 51 लाख बच्चों को ड्रेस बांटे जाएंगे। पोलो रोड में ब्लड डोनेट कैंप लगेगा सुबह 10 बजे मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 02 पोलो रोड में रक्तदान शिविर लगेगा। दोपहर 12:05 बजे विधानसभा के सामने सप्तमूर्ति गोलंबर से लव-कुश सेवा मिशन के कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कल्याण बिगहा के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, शाम 6 बजे रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री के जीवन और संघर्ष पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘मीर-ए-कारवां’ का विमोचन होगा, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री खुद उपस्थित रहेंगे। बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से किया जाएगा। इसके बाद बगहा में भी बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 2022 में मुंगेर जिले से शुरू हुआ बिहार का पहला दीदी सिलाई केंद्र अब 15 जिलों में 25 आधुनिक सिलाई उत्पादन-सह-प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विस्तार हो चुका है। साथ ही सभी प्रखंडों में दो-दो उप-सिलाई केंद्र संचालित हो रहे हैं। कुल मिलाकर 1050 सिलाई केंद्रों से लगभग एक लाख जीविका दीदियां रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मंत्री ने कहा, ‘आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों के सपने छोटे जरूर हो सकते हैं, लेकिन उनकी संभावनाएं असीम हैं। जीविका दीदियों की ओर से तैयार की गई पोशाक सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और बराबरी का प्रतीक है।


