बैजानी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार:समृद्धि यात्रा के दौरान पहुंची जीविका दीदियों ने सीएम के प्रति जताया अभार

बैजानी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार:समृद्धि यात्रा के दौरान पहुंची जीविका दीदियों ने सीएम के प्रति जताया अभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के तहत बैजानी गांव पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसमें खासकर जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं के जरिए उन्हें रोजगार मिला और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पहले वे आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर थीं, लेकिन अब स्वयं कमाकर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। डोली कुमारी, संगीता कुमारी और रेनू सिंह निषाद सहित कई जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनकी आय बढ़ी है और समाज में सम्मान भी मिला है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुन रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के तहत बैजानी गांव पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसमें खासकर जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं के जरिए उन्हें रोजगार मिला और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पहले वे आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर थीं, लेकिन अब स्वयं कमाकर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। डोली कुमारी, संगीता कुमारी और रेनू सिंह निषाद सहित कई जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनकी आय बढ़ी है और समाज में सम्मान भी मिला है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुन रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *