भाजपा जिला कार्यालय का वर्चुअली भूमि पूजन:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ, मऊगंज में डिप्टी सीएम रहे मौजूद

भाजपा जिला कार्यालय का वर्चुअली भूमि पूजन:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ, मऊगंज में डिप्टी सीएम रहे मौजूद

मऊगंज में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय निर्माण का वर्चुअल भूमि पूजन सोमवार को किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से ऑनलाइन माध्यम से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर प्रभारी मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यह भूमि पूजन प्रदेश के 14 जिलों में एक साथ हो रहे जिला कार्यालय निर्माण की शुरुआत का हिस्सा है। कलेक्टर द्वारा सिंचाई विभाग के पास शासकीय भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि एक ओर पार्टी का स्थापना दिवस है, दूसरी ओर 17 जिलों में एक साथ भूमि पूजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 20 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में अटल पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा की स्थापना मुंबई में हुई थी, तब से पार्टी लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, रीवा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *