मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लाडनूं दौरे पर:लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लाडनूं दौरे पर:लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज डीडवाना-कुचामन जिले के लाड़नूं दौरे पर रहेंगे। वे यहां धार्मिक, सामाजिक और विकास कार्यों से संबंधित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें लोकार्पण, शिलान्यास और एक जनसभा शामिल है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री लाडनूं कस्बे के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जैन विश्व भारती जाएंगे। जैन विश्व भारती में, मुख्यमंत्री सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे जैन धर्म के 11वें आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लेंगे और उनके प्रवचन सुनेंगे।
इसके उपरांत, मुख्यमंत्री परिसर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन करेंगे। शिविर के बाद, वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री लाडनूं ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात, वे दोपहर 1:35 बजे लाडनूं हेलीपैड से जयपुर के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने इस दौरे के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *