चीफ जस्टिस न्यायाधीश जय कृष्ण को दिलाएंगे शपथ:नवनियुक्त न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय की शपथ आज होगी

चीफ जस्टिस न्यायाधीश जय कृष्ण को दिलाएंगे शपथ:नवनियुक्त न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय की शपथ आज होगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति मंगलवार को शपथ दिलायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह चीफ जस्टिस कोर्ट में सुबह १० बजे सम्पन्न होगा। शपथ ग्रहण के बाद कोर्ट साढ़े १० बजे से बेठेगी। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने ५ मार्च को अधिसूचना जारी कर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जय कृष्ण उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन ने आज जारी की । श्री उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के सहायक शासकीय अधिवक्ता हैं । विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इनके नाम की सिफारिश इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बनाये जाने को लेकर केंद्र सरकार को भेजी थी । केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर श्री उपाध्याय को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *