सहरसा पुलिस ने सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा हत्याकांड का 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो मुख्य शूटरों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर एक घर से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना सामने आई है। बीते 13 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के मीरा टॉकीज के समीप सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात दो बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 273/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। सबसे पहले मुख्य शूटर रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू को पड़ोसी जिले सुपौल से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दूसरे शूटर नवनीत कुमार उर्फ उदय को सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर से पकड़ा गया। दोनों शूटरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस साजिश में शामिल और हथियार छिपाने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए कुल पांच आरोपियों में रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू (हटियागाछी), नवनीत उर्फ उदय (रसलपुर, बनमा ईटहरी), अभिनव कुमार (विद्यापति नगर), राजा कुमार तिवारी (तिवारी टोला) और सौरव कुमार मिश्रा (मिश्रा टोला) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सौरव कुमार मिश्रा के घर छापेमारी की, जहां से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चार पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस (8 कारतूस 7.65 एमएम और 4 कारतूस 9 एमएम) और एक चाकू बरामद किया है। इस बरामदगी को लेकर सदर थाने में अलग से कांड संख्या 278/2026 दर्ज किया गया है। बरामद हथियारों को बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है। सहरसा पुलिस ने सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा हत्याकांड का 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो मुख्य शूटरों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर एक घर से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना सामने आई है। बीते 13 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के मीरा टॉकीज के समीप सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात दो बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 273/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। सबसे पहले मुख्य शूटर रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू को पड़ोसी जिले सुपौल से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दूसरे शूटर नवनीत कुमार उर्फ उदय को सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर से पकड़ा गया। दोनों शूटरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस साजिश में शामिल और हथियार छिपाने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए कुल पांच आरोपियों में रोहित कुमार उर्फ मिट्ठू (हटियागाछी), नवनीत उर्फ उदय (रसलपुर, बनमा ईटहरी), अभिनव कुमार (विद्यापति नगर), राजा कुमार तिवारी (तिवारी टोला) और सौरव कुमार मिश्रा (मिश्रा टोला) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सौरव कुमार मिश्रा के घर छापेमारी की, जहां से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चार पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस (8 कारतूस 7.65 एमएम और 4 कारतूस 9 एमएम) और एक चाकू बरामद किया है। इस बरामदगी को लेकर सदर थाने में अलग से कांड संख्या 278/2026 दर्ज किया गया है। बरामद हथियारों को बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है।


